गायत्री मंत्रों की धुन पर निकली कलश शोभायात्रा

0
134

शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा शाहपुरा द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के तहत गायत्री मंत्रों की धुन पर कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार की शाखा शाहपुरा द्वारा महलों के चौक बालाजी की छतरी से 1008 कलशो शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार द्वारा ओम भूर्भुव स्व तत्सवितुर्वरेंयं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न प्रचोदयात् की गायत्री मंत्र की धुन पर पुरुषों द्वारा धार्मिक शास्त्र एवं महिलाओं द्वारा सर पर कलश धारण कर महलों का चौक बालाजी की छतरी सदर बाजार त्रिमूर्ति चौराहा रामद्वारा बस स्टैंड होते हुए पावर लूम दूरदर्शन टावर स्थान पर पहुंचे जहां पर अल सुबह से युग साहित्य से समस्या का समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया गौरतलब है कि शनिवार से मंगलवार तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।