सेक्टर 12 में नया ट्यूबवेल बोर, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत

78

– नन्ही कंजक ने किया शुभारम्भ, पूर्व पार्षद मदन बाघला के प्रयास रंग लाए
हनुमानगढ़।
 जंक्शन के सेक्टर 12 में आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से निवर्तमान पार्षद मदन बाघला के प्रयासों से नया ट्यूबवेल बोर करवाया गया है। इस ट्यूबवेल का शुभारम्भ एक नन्ही कंजक द्वारा बटन दबाकर किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। शुभारम्भ के मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे और उन्होंने इस कार्य के लिए खुशी जाहिर की।
निवर्तमान पार्षद मदन बाघला ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व भी एमएलए लैड से इस क्षेत्र में ट्यूबवेल बोर करवाया गया था। हालांकि पिछले करीब 15 दिनों से पुराने ट्यूबवेल में तकनीकी समस्या आ रही थी, जिसके कारण सेक्टर 12 के निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए तुरंत नया बोर करवाने का निर्णय लिया गया, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि नया ट्यूबवेल शुरू होने से अब क्षेत्र में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इससे न केवल लोगों की दैनिक जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मदन बाघला ने यह भी कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना ही जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है और वे भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।