देश में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी, सरकार ने दी सफाई, घबराने की जरूरत नहीं

165

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर अफवाहें फैलने लगी थीं। अब इन सभी अटकलों पर सरकार की ओर से साफ जवाब आ गया है। Hardeep Singh Puri ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि भारत में कोविड (Lockdown India) जैसी किसी भी तरह के देशव्यापी लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह झूठी हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, ‘भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में हमें शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहने की जरूरत है।’

अफवाहें क्यों फैलीं?
दरअसल, लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई थीं।उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम

इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के प्रभावित होने की खबरों के बाद कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की खरीदारी अचानक बढ़ गई। साथ ही एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर भी चिंता देखने को मिली। इसी माहौल में लॉकडाउन जैसी अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।

ये भी पढ़ें: क्लासरूम में प्रोफेसर का प्रपोजल पड़ा भारी, चप्पलों से हुई पिटाई, देखिए वायरल VIDEO

सरकार ने दिया भरोसा
ऊर्जा मंत्री ने साफ किया कि देश की ऊर्जा स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार लगातार ईंधन की सप्लाई बनाए रखने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है, ताकि नागरिकों को पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य जरूरी चीजों की कोई कमी न हो।

पहले भी पीएम मोदी ने दी थी जानकारी
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार हर संभव स्रोत से कच्चा तेल और गैस जुटाने की कोशिश कर रही है, ताकि देश में किसी तरह की कमी न हो।उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 11 सालों में भारत ने लगभग 53 लाख मीट्रिक टन का तेल भंडार तैयार किया है और आगे 65 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त रणनीतिक भंडार बनाने की योजना है। सरकार का कहना है कि भारत पहले भी वैश्विक संकटों का मजबूती से सामना करता आया है और आगे भी करेगा। फिलहाल नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है और जरूरी चीजों की सप्लाई सामान्य बनी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।