हर उम्र के व्यक्ति को खेलों से जुड़ना चाहिए रू तरुण विजय

171

– खेल महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ, बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में सोमवार को खेल महोत्सव का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। उत्साह, उमंग और खेल भावना से ओत-प्रोत वातावरण में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन शिक्षा समिति के निदेशक तरुण विजय एवं चेयरमैन आशीष विजय ने संयुक्त रूप से खेल ध्वज लहराकर किया। इसके पश्चात उन्होंने मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही महाविद्यालय परिसर खेल भावना के नारों से गूंज उठा।
खेल महोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न रोमांचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विशाल पारीक ने कहा कि उक्त खेल महोत्सव के तहत सातों दिन अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी अलग अलग खेलो में भाग लेंगे। आज प्रथम दिन रिले रेस, सैक रेस, 100 मीटर दौड़, थ्री लेग रेस सहित अन्य खेल स्पर्धाएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शारीरिक क्षमता, टीम भावना तथा अनुशासन का परिचय दिया। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।