पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

0
210

हनुमानगढ़। जंक्शन जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नथमल डिडेल, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक असीजा, वन विभाग के उप वन संरक्षक करण सिंह काजला, तहसीलदार आकांक्षा गोदारा थी। कार्यक्रम के तहत शनिवार को 15 पौधे मय ट्री गार्ड लगाए गए। जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है। वृक्ष पर्यावरण संतुलित रखने के साथ-साथ मानव के खाद्य सामग्रियां और औषधियां देते हैं। मानव उत्थान सेवा समिति ने अभियान के तहत व्यापक संख्या में पौधरोपण किया जा रहा है। मैं सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा भी वन विभाग के माध्यम से अनेकों पौधे लगाए जा रहे हैं परंतु इस तपती गर्मी में उन पौधों को जिंदा रखने के लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर पौधों लगाने और उनकी देखरेख का जिम्मा लेना होगा। पौधरोपण केवल वन विभाग का ही कार्य नहीं है। यह हम सभी का दायित्व है कि पौधरोपण उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक असीजा ने कहा भारतीय संस्कृति में मानव जीवन और वृक्षों का ऐतिहासिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा जीवन चक्र के लिए वृक्ष आवश्यक है। वृक्षारोपण से एक ओर पर्यावरण संतुलित होता है वहीं मानव मूल्यों की स्थापना के लिए भी इसका विशेष महत्व है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लाधु सिंह भाटी, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक असीजा, गोविंद सिंह रामगढ़िया, लोक राज शर्मा ,सुरेश कुमार महला, सुधीर पुनिया ,संजय सिंह रावत ,रमेश शाक्य, पद्मेश सिहाग, गिरदावर राजेश कुमार शर्मा, गिरदावर भरत सिंह, गिरदावर विकास कुमार शर्मा, गिरदावर हंसराज वर्मा, निर्वाचन शाखा से पवन पटवारी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।