राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की ब्लाक कार्यकारिणी का पुनर्गठन

128
हनुमानगढ़।  राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की ब्लाक कार्यकारिणी पुनर्गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षिक उन्नयन और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर चर्चा उपरांत चुनाव अधिकारी जोगेंद्र व चुनाव पर्यवेक्षक हीरालाल लोहिया की देखरेख में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें युधिष्ठिर मेहरड़ा को अध्यक्ष, धर्मपाल छाछीया को उपाध्यक्ष,रामेश्वर को तहसील मंत्री, कोषाध्यक्ष राजनारायण, सभाध्यक्ष भोपाल मेहरड़ा, संयुक्त मंत्री श्योपत राम, प्रवक्ता प्रेम कुमार, सलाहकार राधेश्याम जी कोटी, प्रतिनिधि मा शि राजेन्द्र जी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। जिला मंत्री राकेश सकरवाल ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु सुझाव दिए।
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला हनुमानगढ़ की तहसील कार्यकारिणीयो के पुनर्गठन के क्रम में आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को  कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इससे पूर्व 31 मार्च 2026 को भादरा उपशाखा का गठन किया गया था। चुनाव से पूर्व गतशैक्षिक सत्र के आयव्य्य का ब्यौरा रखा गया। विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति समस्या पर चर्चा की गई तथा कुक कम हेल्पर का मानदेय न्यूनतम श्रमिक दर के अनुसार निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ-साथ ग्रेड थर्ड की डीपीसी जो पिछले 7 साल से लंबित है उस पर चर्चा की गई। इन चर्चाओं के उपरांत नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिला अध्यक्ष दीपक बारोटिया ने दूरभाष से नवीन कार्यकारिणी को संबोधित किया वह शाखा अध्यक्ष युधिष्ठिर मेहरड़ा सहित समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और तन मन धन से शिक्षा-शिक्षक-शिक्षार्थियों के  हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।