जय गुरुदेव की आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा कादीसहना मे

0
97

शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय के कादीसहना ग्राम में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा से संस्थाध्यक्ष पूज्य पंकज महाराज के सानिध्य में निकली 33 दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा तहसील शाहपुरा के अन्तर्गत ग्राम कादीसहना पहुंची। आज यहां सायं 4 बजे से आयोजित सत्संग समारोह में पूज्य पंकज जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा सन्तों महात्माओं के सत्संग में किसी व्यक्ति, जाति, धर्म की आलोचना नही की जाती है बल्कि यहाँ तो भगवान की भक्ति के प्रति शौक, श्रद्धा पैदा की जाती है। सत्संग से विवेक जागृत होता है। शाकाहारी-सदाचारी होना जरूरी है। तामस शरीर से भजन नहीं हो सकता।

समाज में व्याप्त हिंसा और अपराध केवल अशुद्ध खान-पान के कारण है। इसलिये शाकाहार अपनाने के साथ शराब जैसे घातक नशों का त्याग बहुत जरूरी है।इस अवसर पर संस्था के महामन्त्री बाबूराम यादव, जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबन्धक सन्तराम चौधरी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विजय पाल सिंह सहित राजस्थान संगत के प्रान्तीय अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी, उपाध्यक्ष हरिनारायण ‘भोपा जी’, अध्यक्ष संगत अजमेर राजेन्द्र सोनी, फूल सिंह रावत, रामधन जाट, रामराज जाट, लालाराम मीणा, भगवन्त जी सरपंच, साँवरा जी जाट आदि मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now