विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखना सिखाता है खेल – तरूण विजय

44

पेंसक सिलाट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, निकिता, जशोदा, सोनू सहित विजेताओं ने जीते स्वर्ण पदक
-पुरुष-महिला वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, समापन समारोह में प्रतिभागियों को किया सम्मानित
हनुमानगढ़। बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज, हनुमानगढ़ जंक्शन में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय पेंसक सिलाट (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2026-27 का समापन समारोहपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक ने की।
मुख्य अतिथि प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि पेंसक सिलाट जैसे खेल खिलाड़ियों को विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं।
तरुण विजय ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना भी बेहद आवश्यक है। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में उतरकर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।