दो दिवसीय जोनल लेवल सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ

23

हनुमानगढ़, 18 सितंबर 2026। नवज्योति विकलांग कल्याण एवं पुनर्वास संस्थान में दिनांक 18 से 19 सितंबर 2026 तक “दिव्यांग बच्चों के लिए व्यक्तिगत शिक्षा कार्यक्रम (IEP) की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय जोनल लेवल सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया, विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़, एडवोकेट श्री महेंद्र जोशी, श्री भारतेंदु जी, निदेशक, हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. रेखा तनेजा जी, प्रिंसिपल, हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल,डॉ राज तिवाड़ी जी, चाणक्य कोचिंग सेंटर,  डॉ. पायल गुम्बर जी, निदेशिका, नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन तथा संस्था के सचिव श्री भीष्म कौशिक जी द्वारा मां वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया जी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनके अधिकारों के साथ-साथ शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे की आवश्यकताएं अलग होती हैं, इसलिए उनकी क्षमता और आवश्यकता के अनुसार शिक्षा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दिनेश जुनेजा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समान शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षण व्यवस्था को उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत शिक्षा कार्यक्रम (IEP) बच्चों की क्षमताओं और आवश्यकताओं को पहचानकर उनके लिए उचित शैक्षिक लक्ष्य निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।