विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

28

हनुमानगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा ब्रह्माकुमारी पाठशाला, हाउसिंग बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन के सेक्टर-6 स्थित गुरु हरगोविंद पब्लिक स्कूल एवं राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों विद्यालय चूना फाटक के पास स्थित हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बी.के. खुशबू बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। युवा वर्ग देश का भविष्य है, इसलिए युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच अपनाने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने तथा नशे से हमेशा दूर रहने का आह्वान किया।
बी.के. खुशबू बहन ने विद्यार्थियों को बताया कि नशामुक्त जीवन केवल स्वयं के लिए ही लाभदायक नहीं है, बल्कि इससे परिवार में खुशहाली और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।