वुशु प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे जिले के सब-जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ी

45

– 15 नवंबर को राजीव गांधी स्टेडियम में होगा 17वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
हनुमानगढ़।
जिला वुशु संघ हनुमानगढ़ के तत्वावधान में 17वीं सब-जूनियर एवं सीनियर जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला वुशु संघ की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभावान बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।
जिला वुशु संघ के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में वुशु खेल को प्रोत्साहित करना तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में अपनी खेल क्षमता, तकनीक, फुर्ती और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाएंगे। इस आयोजन से जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक खिलाड़ी को आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा आरडब्ल्यूए कार्ड साथ लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट यानी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य रहेगा। निर्धारित दस्तावेजों के अभाव में किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।