हनुमानगढ़। खेल के रोमांच, युवा ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से भटनेर किंग्स क्लब की ओर से आयोजित भटनेर प्रीमियर लीग (बीपीएल-7) के दूसरे दिन गुरुवार को छह रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। पांच दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में 12 टीमों के 244 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार प्रतियोगिता की थीम ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ रखी गई है, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।
बीपीएल-7 के पहले मुकाबले में आशीष एंड सरपंच किंग्स तथा राज नंदा एंड करण हिमालयन टाइटंस आमने-सामने रहे। आशीष एंड सरपंच किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 रन से जीत दर्ज की। बादशाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ आशीष एंड सरपंच किंग्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
दूसरे मुकाबले में गोपाल एंड विशाल वॉरियर्स तथा लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स के बीच भिड़ंत हुई। लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मुकाबले में सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स ने इंद्र एंड सत्ती शार्क्स को 30 रन से पराजित किया। बादशाह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
चौथे मुकाबले में अनिल एंड प्रगट चीताज तथा गिल्होत्रा एंड गौरव हॉक्स के बीच मुकाबला हुआ। गिल्होत्रा एंड गौरव हॉक्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की। संदीप रोडावाली मैन ऑफ द मैच रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































