हनुमानगढ़ में बास्केटबॉल का महाकुंभ: 76वीं राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता का भव्य आगाज

57

हनुमानगढ़। सात साल के लंबे इंतजार के बाद हनुमानगढ़ की मेजबानी में 76वीं राज्य स्तरीय सीनियर (पुरुष एवं महिला) बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार, 12 नवंबर को भव्य आगाज हुआ। जिला बास्केटबॉल संघ, हनुमानगढ़ एवं व्यापार मण्डल शिक्षा समिति हनुमानगढ़ टाउन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सायं 4.30 बजे टाउन स्थित व्यापार मण्डल शिक्षा समिति परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़, क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक (एग्रो.एमबी) इशाक हारून खान, अग्रोहा विकास समिति हनुमानगढ़ टाउन के अध्यक्ष सतीश बंसल और एफजीएमए हनुमानगढ़ टाउन के अध्यक्ष  रामलाल किरोड़ीवाल मंचासीन रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान आयोजकों द्वारा राजस्थान बास्केटबॉल संघ (आरबीए।) के पदाधिकारियों और विशिष्ट खेल अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़, सचिव गेमर सिंह सोढ़ा, मुख्य प्रशिक्षक माननीय भंवर सिंह शेखावत, तकनीकी समिति के सचिव सुरेश भारोदिया व सदस्य अरविन्द सिंह, पवन गोल्याण,  धानमंड़ी सचिव सीएल वर्मा,  त्च्ै अनुज डाल, जिनेन्द्र जैन, देवेन्द्र अग्रवाल, एसकेडी चैयरमैन बाबूलाल जुनेजा, डीएवी प्रिसीपल परमजीत सिंह, डॉ. मिताली अग्रवाल व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।