नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा और चौक को धोकर सफाई की गई

0
83

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगरमंडल हनुमानगढ़ द्वारा सुबह सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा और चौक को धोकर सफाई की गई। नेता सुभाष चन्द्र जी अमर रहे-भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने बताया कि आज नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर युवा कार्यकर्ताओ ने सफाई अभियान की। उन्होंने बताया कि नेता जी ने जो नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा, देश को दिया और देश के युवाओं में एक नई क्रांति पैदा कर आजादी दिलवाई।

सुभाष चंद्र बोस के सिद्धांत आज भी युवाओं में जिंदा है। युवा मोर्चा नगरमंडल अध्यक्ष शुभेन्द्र सिंह शैरी दंदीवाल ने कहा कि नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी। उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ निडरता से लड़ने के लिए प्रेरित किया। भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा।  देशवासी नेताजी को कृतज्ञतापूर्वक सदैव याद रखेंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक,  नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा टाउन विकाश शर्मा, महामंत्री इंद्र कुमार निनानिया, गजेंद्र सिंह राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभेन्द्र सिंह शैरी, जयदीप सिंह राठौड़, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह ज्ञानी, संदीप बराड़, अरविंद सोनी ,शयोपत स्वामी ,संदीप छाबड़ा, नरेंद्र शर्मा ,राजपाल सोनी ,सोहनलाल डाल एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।