जब विराट को छोड़, अनुष्का ने लगाए शिखर धवन संग ठुमके, यहां देखें रिसेप्शन की वीडियो

0
443

नई दिल्ली: 21 दिसंबर की रात 8:30 बजे आखिरकार वो दिन आ गया जब विराट-अनुष्का फाइनली अपने दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों, फैंस और हस्तियों से रूबरू हुए। दोनों स्टार्स ने दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया। पार्टी में जहां विराट कोहली काली शेरवानी में नजर आए तो वहीं अनुष्का ने लाल साड़ी पहनी। दोनों ही पूरे तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

पार्टी की शुरूआत में दोनों मीडिया के रूबरू हुए कई तस्वीरें किल्क करवाई इसके बाद दोनों पार्टी में मौजूद मेहमानों से मिले। बता दें दोनों स्टार्स की पार्टी में पीएम मोदी भी पहुंचे। उन्होंने यहां दोनों के परिवारवालों से मुलाकात की।

इसके आलाव पार्टी में शिखर धवन और उनकी पत्नी, सुरेश रैना अपनी पत्नी के साथ नजर आए। फिलहाल विराट की विग्रेड यहां दिखाई नहीं दी क्योंकि टीम इंडिया अपने श्रीलंका टी-20 सीरिज में व्यस्त है।

 

उम्मीद है टीम इंडिया मुम्बई में होने वाले 26 दिसंबर के रिसेप्शन पार्टी में नजर आ सकती है। ये पार्टी अनुष्का और उनके परिवार द्वारा आयोजित करवाई जाएगी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक इनक्लेव होटल में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया था। रिसेप्शन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर दोनों के तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई है।

इनके फैंस रिसेप्शन की तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का ने इटली में गुपचुप तरीके से कुछ करीबियों का मौजूदगी में शादी की थी। इसके बाद दोनों फिनलैंड हनीमून बनाने चले गए।

शादी की सारी रस्मों को निभाने के बाद दोनों ही अपने कामों में बिजी होने वाले जहां अनुष्का शर्मा की नए साल पर फिल्म रिलीज हो रही है वहीं कई अन्य फिल्मों को पूरा करेंगी तो विराट कोहली अपने साउथ अफ्रीका सीरिज में बिजी होने वाले है। खबर है अनुष्का समय निकाल कर विराट के साथ अफ्रीका जाएंगी।

Virat Dance ❤️❤️😍 #VirushkaReception #anushkasharma #virushka #viratkohli

A post shared by Sara (@virushka_folyf) on

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)