14 नवंबर को होगा करिश्मा, दिखेगा 70 साल में सबसे बड़ा चांद

0
712

धरती के चारों ओर परिक्रमा करने वाला चंद्रमा आगामी 14 नवंबर को धरती के बेहद नजदीक होगा। इस नजारे का लुफ्त उठाने के लिए आपको इस माह पड़ने वाली कार्तिक पूर्णिमा का इंतजार करना होगा यानी कि 14 नवंबर तक। भारत में यह सबसे सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर दिखेगा। तो तैयार रहें। ऐसा न हो कि यह ऐतिहासिक नजारा छूट जाए। आपको बता दें इस तरह का अगला नजारा इसके बाद साल 2034 में देखने को मिलेगा तो ऐसा न हो कि आप मौका चूक जाएं।

आखिर क्या क्या कहता इस बारें नासा:
इस पूरे मामले पर नासा का कहना है कि चंद्रमा का एलिप्टिकल ऑरबिट होता है, इसका एक हिस्सा (perigee) पेरिजी कहलाता है तो वहीं दूसरा हिस्सा (apogee) अपोजी कहलाता है। पेरिजी का पूरा हिस्सा लगभग 48,280 किमी (30,000 मील) है। इसके अलावा जब सूर्य, चंद्रमा और धरती एक कतार में आते हैं तो उसे (syzygy) सिजिगी कहते हैं।
जब पृथ्वी-चंद्रमा-सूर्य पेरिजी में पड़ते हैं और चंद्रमा हमसे नजदीक होता है तो उसे सिजिगी कहते हैं। वहीं जब चंद्रमा पृथ्वी के दूसरे तरफ होता है तो उसे हम पेरिजी-सिजिगी कहते हैं। इस वजह से चंद्रमा हमें अपेक्षाकृत नजदीक और चमकदार दिखता है। इसे सुपरमून कहकर संबोधित किया जाता है। विज्ञान की भाषा में इसे पेरिजी चंद्रमा कहेंगे।