लीजिए इस रिपोर्ट में भी फिसड्डी निकली मोदी सरकार, ये है असली सच्चाई

2007 के मनमोहन सरकार के मुकाबले 2016 की मोदी सरकार ने अपने देश की जनता का भरोसा खोया है। 2007 में 82 फीसदी जनता मनमोहन सिंह की सरकार पर भरोसा करती थी, लेकिन 2016 में इस आंकडे में 9 फीसदी की गिरावट आई है।

0
598

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में तनाव की स्थिति बरकरार है तो कही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच पिछले दिनों दुनिया की टॉप मैगजीन फॉर्ब्स ने दावा किया है कि भारत की मोदी सरकार दुनिया सबसे विश्वसनीय सरकार है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भारत की जनता खूब भरोसा करती है। किसी भी देश की सरकार पर उनके नागरिकों द्वारा भरोसा किए जाने की रैंकिंग में भारत टॉप पर है। इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।

फॉर्ब्स मैगजीन ने OICD  देशों पर एक सर्वे जारी किया। जिसमें 2016 के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और यहां की नीतियों पर भरोसा करते हैं। गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम से जारी इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदल रहा है। इस लिस्ट में कुल 15 देशों को जगह दी गई है। इस मामले में ग्रीस 13 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है जबकि भारत 75 प्रतिशत के साथ टॉप पर है। भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नाम है।

इस खबर को भारत के साथ साथ दुनिया भर में प्रमुखता से देखा जाने लगा। सोशल मीडिया पर खबरें शेयर की जाने लगी लेकिन अब हाल ही जनसत्ता ने दावा किया है कि ये डाटा गलत है और जनता का भरोसा जीतने में नरेन्द्र मोदी सरकार दुनिया में पहले नंबर पर नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: पकड़ी गई BJP नेताओं की चोरी, फर्जी तस्‍वीरों को बंगाल का बताकर भड़काएं दंगे

20170713_Government_Trust

खबर के मुताबिक फोर्ब्स द्वारा जारी आंकड़ों में लोग ये देखना भूल गये कि ये आंकड़े कुछ चुनिंदा ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंड (OECD) देशों के हैं। बता दें कि OECD एक इंटरगवर्नमेंटल आर्थिक संगठन है। इस संगठन के कुल 35 सदस्य हैं। 35 सदस्यों में से फोर्ब्स ने 15 देशों के आंकड़ों के आधार पर ही भारत को टॉप घोषित किया था। अगर आप वास्तविक OECD आंकड़े देखेंगे तो पता चलेगा कि भारत को नंबर वन कहना गलत है।

ये भी पढ़ें: खुलासा: भागवत को आतंकवादियों की सूची में डालना चाहती थी UPA

क्या है सच्चाई?
बता दें कि Gallup नाम की एक संस्था सालाना सर्वे करती है इसका पूरा नाम Gallup वर्ल्ड पोल है। ये संस्था कई मुद्दों पर सर्वे करती है, जिसमें से, ‘राष्ट्रीय सरकार में भरोसा’ एक अहम विषय है। इस आंकड़े के मुताबिक 2016 के आंकड़ों के आधार पर भारत 73 फीसदी लोगों के विश्वास के साथ तीसरे नंबर पर है। जबकि स्विटजरलैंड और इंडोनेशिया की सरकारें अपने देश की 80 फीसदी जनता का भरोसा जीत कर पहले नंबर पर है।

103_2016

अगर पूरे आंकड़ों पर गौर करें तो 2007 के मनमोहन सरकार के मुकाबले 2016 की मोदी सरकार ने अपने देश की जनता का भरोसा खोया है। 2007 में 82 फीसदी जनता मनमोहन सिंह की सरकार पर भरोसा करती थी, लेकिन 2016 में इस आंकडे में 9 फीसदी की गिरावट आई है।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)