कभी मुस्करा भी दो – शादी की सालगिरह याद रखने का तरीका

थोड़ा मुस्कुरा लिया जाए क्योंकि चुटकुलों की बात है !

7347
49422

लड़कों की एक खास बात

सोनू: किराए पर कमरा लेकर रहने वाले लड़कों की एक खास बात मालूम है?
मोनू: क्‍या?
सोनू: वो लोग कपड़े धोकर नहीं पहनते हैं।
मोनू: तो फिर?
सोनू: वो लोग सूंघकर पहनते हैं।
————————————————
कॉलोनी के बीच खाली प्लॉट की अहमियत

कॉलोनी के बीच खाली पड़ा प्लॉट…
पड़ोसियों के लिए कूड़ेदान होता है।
————————————————–
एकदम अजीब होते हैं ये बैंकवाले

ये बैंकवाले भी ना एकदम अजीब होते हैं…….
खुद तो किराए के मकान में बैंक चलाते हैं और दूसरों को होम लोन बांटते हैं।
————————————————-
कब से चलेगी बुलेट ट्रेन

बंटी: भाई बुलेट ट्रेन कब से चलेगी?
रॉनी: बुलेट ट्रेन उन देशों के लिए बनी है जहां लोगों के पास समय की कमी है।
बंटी: तो यहां भी तो लोग कितने बिजी होते हैं।
रॉनी: हां और क्‍या, हमारे यहां अगर कहीं जेसीबी लगी हो तो आधा गांव उसे ही देखने चला जाता है।
——————————————————-
शादी के बाद का हाल

राजू: यार, तुम्‍हारी शादी तो नर्स से हुई है ना, कैसी कट रही है?
पप्‍पू: मत पूछो यार। जब तक सिस्टर न कहो, बोलती ही नहीं है।
—————————————————-
शादी की सालगिरह याद रखने का तरीका

दोस्त ने फोन कर सोनू से पूछा: तेरी शादी की सालगिरह कब है?…
सोनू: अभी बर्तन धो रहा हूं। लोटे पर तारीख लिखी है, देखकर बताता हूं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here