चंद्रयान-2 से पहले क्यों चांद पर पहुंच गया भारत का अंतरिक्ष यात्री! देखें Video

0
698

ट्रेंडिंग खबर: 7 सितंबर के दिन चंद्रयान-2 चांद पर लैंड करेगा लेकिन उससे पहले एक भारतीय चांद पर पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है । जिसमें एक शख्स अंतरिक्ष यात्री के कपड़े पहनकर गड्ढों से गुजरता नजर आ रहा है। इसमें हैरान होने की जरूरत नहीं, दरअसल ये वीडियो चांद के गड्ढ़ों का नहीं बल्कि बेंगलुरु के मागड़ी रोड की है। जहां एक कलाकार प्रशासन को नींद से जगाने के लिए अंतरिक्ष यात्री की वेशभूषा में उतरा।

इस वीडियो को आर्टिस्ट बादल नानजुंदास्वामी ने फेसबुक पर शेयर किया है। जहां उन्होंने अपने आर्टवर्क से बड़ी खूबसूरती से टूटी सड़कों का हाल बयान किया और प्रयास किया की प्रशासन इस और ध्यान दें। बादल का विरोध करने का यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

बता दें, बादल ने पहली बार ही ऐसा नहीं किया है उन्होंने अपने आर्टवर्क के जरिए साल 2015 में सड़क पर बने खतरनाक गड्डों से बेंगलुरु के लोग परेशान थे। तभी एक दिन अचानक सड़क के बीचोंबीच एक मगरमच्छ बनाया। जिसके बाद बादल चर्चा में आए और महानगर पालिका ने गड्डों को भरने का काम शुरू किया।

बादल की सोशल मीडिया पर जमकर तारिफ हो रही है। उद्योगपति अनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि ‘मैंने ट्वीट के जरिए बताया था कि यूक्रेन के लोग सड़क पर बने गड्डों से कैसे निपटते हैं। अब देखिये किस तरह हम हिंदुस्तानियों ने अपनी  परेशानी को बिल्कुल स्ट्रीट आर्ट में बदल दिया।’


ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं