पंचायत चुनाव में भाजपा ने तेज की तैयारी, सुमन रानी ने भरा नामांकन

20

जंक्शन पंचायत समिति के वार्ड-2 से चुनावी मैदान में उतरीं भाजपा प्रत्याशी, समर्थकों ने जताया जीत का भरोसा
हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद के 37 निर्वाचन क्षेत्रों और तृतीय चरण में शामिल छह पंचायत समितियों के 130 सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन प्रस्तुत कर रहे हैं।
इसी क्रम में हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन रानी पत्नी जीतराम ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पक्काभादवां गांव की निवासी सुमन रानी के नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा समर्थक मतदाताओं के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को लेकर समर्थन जुटाने में लगे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।