Assistant Professor की निकली 254 वैकेंसी, जल्दी कीजिए

924

पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन (डब्ल्यूबीपीएससी) ने साइंस, टेक्नोलॉजी और बायो-टेक्नोलॉजी के लिए डिग्री कॉलेजो में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली है।

इस जॉब के लिए कुल वैकेंसी 254 है। इस परीक्षा के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) और स्टेट लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) और स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) को चयन का मिनिमम आधार माना गया है।

परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितम्बर है। Assistant Professor परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

परीक्षा की फीस 210 रुपए रखी गई है, साथ ही एससी/एसटी और पीडब्लूडी कैंडिडेट के लिए कोई फीस नहीं है।उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए www.pscwbonline.gov.in पर जाए।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)