Hindi Institute Recruitment 2026: प्रोफेसर से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक 9 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई

156

हिंदी भाषा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। केंद्रीय हिंदी संस्थान ने भर्ती 2026 (Hindi Institute Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह संस्थान भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है और देश में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख भूमिका निभाता है।

कितने पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • प्रोफेसर (शिक्षा) – 1 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) – 1 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) – 1 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) – 3 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) – 2 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षा) – 1 पद

आवेदन कब और कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट hindisansthan.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयन पूरी तरह इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, शैक्षणिक अंक केवल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए देखे जाएंगे। वहीं, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर चयन University Grants Commission के दिशा-निर्देशों के अनुसार इंटरव्यू के जरिए होगा।

आवेदन शुल्क कितना है? आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार निर्धारित किया गया है

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 3000 रुपये
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग: 1500 रुपये

ऑफलाइन प्रक्रिया भी जरूरी
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को उसकी हार्ड कॉपी निकालनी होगी। इस कॉपी पर हस्ताक्षर कर सभी जरूरी दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्ट करना अनिवार्य है। इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी को निर्धारित पते पर भेजना होगा।

कहां भेजना होगा आवेदन?
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अंतिम तिथि से 10 दिनों के भीतर, यानी 15 मई 2026 तक इस पते पर भेजनी होगी: रजिस्ट्रार, केंद्रीय हिंदी संस्थान, हिंदी संस्थान मार्ग, आगरा – 282002, उत्तर प्रदेश

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।