इंतजार खत्म 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, अब इस तारीख को जारी होगा 12th Result, देखें लिंक

2777

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की तरफ से आज 10वीं क्लास (RBSE 10th Result) का रिजल्ट जारी किया गया है। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की।सीकर के लोसल में स्थित शेखावाटी स्कूल की प्रियांशी ने 99.83% नंबर हासिल किए हैं।

जयपुर के महेश नगर स्थित कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा रिद्धिमा जांगिड़ ने 99.67% अंक हासिल किए हैं। हनुमानगढ़ में नोहर के टेस्ला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पल्लवी ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

ऐसे में अब 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे मार्च माह में आ सकते हैं। हालांकि राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से कहा गया है कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को संभव है। नतीजे जल्द जारी हों इसके लिए कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

Digi locker से भी कर सकते हैं चेक रिजल्ट

  1. सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपना मोबाइल नंबर या आधार से अकाउंट लॉगिन/साइनअप करें।
  3. “Education” या “Board Results” सेक्शन में जाएं।
  4. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) चुनें।
  5. अपनी कक्षा सेलेक्ट करें।
  6. रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  7. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  8. इसे डाउनलोड या सेव कर लें।

Rajasthan Board 10th Result 2026: ऑफलाइन (SMS) से रिजल्ट कैसे देखें?

  • अपने मोबाइल में SMS (मैसेज) ऑप्शन खोलें।
  • टाइप करें: RJ10 स्पेस ROLL NUMBER
  • इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही समय में आपका 10वीं का रिजल्ट (मार्कशीट) आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।