प्रशिक्षण शिविर का समापन, कार्यकर्ताओं को दी संगठनात्मक मजबूती की सीख

80

-वैचारिक पंच निष्ठा व सरकार की उपलब्धियों पर हुआ विस्तार से मंथन
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगरमण्डल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने की। शिविर के अंतिम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भारतभूषण शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठनात्मक मूल्यों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
डॉ. भारतभूषण शर्मा ने अपने संबोधन में पार्टी की वैचारिक “पंच निष्ठा” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ने वाला परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी की नीतियां और सिद्धांत राष्ट्रवाद, सुशासन, विकास और सेवा भावना पर आधारित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को भी विस्तार से रखा और कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में अनुशासन, समर्पण और सक्रियता को आवश्यक बताया।
शिविर के अन्य सत्रों में संजय जिंदल, जुगल किशोर गौड़, चरणदास गर्ग और महेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास, रीति-नीति और संगठन की कार्यशैली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे संगठन निरंतर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से अपनी जड़ों को मजबूत कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।