UP Class 10, 12 Board Result 2026 आज जारी: 10वीं-12वीं के नतीजे शाम 4 बजे, ऐसे करें चेक

151

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result 2026) आज, 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट शाम 4 बजे जारी होंगे, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा अन्य पोर्टल्स पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

इस वर्ष करीब 50 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है, ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। कई बार साइट स्लो हो जाती है या खुलने में दिक्कत आती है, इसलिए छात्रों को वैकल्पिक तरीकों की जानकारी होना जरूरी है।

वेबसाइट के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “10th Result 2026” या “12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
12वीं के छात्रों को स्कूल कोड भी भरना होगा।
कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट के रूप में सेव कर लें।

इंटरनेट न चले तो SMS से चेक करें रिजल्ट
अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
10वीं के छात्र मैसेज में UP10 <रोल नंबर> टाइप करें,
जबकि 12वीं के छात्र UP12 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेज दें।
कुछ ही देर में मोबाइल पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में जाएं और UP Board Result चुनें। रोल नंबर और वर्ष (2026) दर्ज करते ही मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी।

UMANG ऐप पर भी उपलब्ध
UMANG ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है। यहां रोल नंबर डालते ही परिणाम तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

पास होने के लिए जरूरी अंक
परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। यदि किसी विषय में कम अंक आते हैं, तो छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

रिजल्ट से पहले ध्यान रखें
रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से तैयार रखें।
वेबसाइट स्लो हो तो घबराएं नहीं, थोड़ा इंतजार करें या अन्य विकल्प अपनाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।