मई दिवस पर केंद्र सरकार का मजदूरों को तोहफा सिलेंडर के दाम 3000 पार – सांसद अमराराम

32

– मई दिवस पर सीटू का प्रदर्शन, मजदूर अधिकारों की रक्षा को उठी बुलंद आवाज
-महंगाई, लेबर कोड और श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजा मजदूर वर्ग
हनुमानगढ़। 
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीआईटीयू) के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार को मजदूरों ने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करते हुए मई दिवस को मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान आयोजित सभा में श्रमिकों ने चार लेबर कोड रद्द करने, मजदूर आंदोलनों में पुलिस हस्तक्षेप रोकने, न्यूनतम वेतन बढ़ाने और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण की मांग को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव वीजू कृष्णन् ने अपने विस्तृत भाषण में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि मई दिवस मजदूरों का दिन है और केन्द्र सरकार ने मजदूरों व गरीब दुकानदारों को बहुत बड़ा तौफा दिया है आज ही गरीब दुकानदारों के लिए सिलेण्डर के दाम लगभग एक हजार रूपये बढ़ा दिये है, जिससे आमजन की मजदूरी और महंगाई पर बड़ा बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मई दिवस मजदूरों के संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है, लेकिन आज उसी मजदूर वर्ग पर महंगाई और नीतिगत फैसलों के जरिए लगातार प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि यह वृद्धि न केवल असामान्य है बल्कि ऐतिहासिक स्तर की है। कृष्णन् ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा “ऐतिहासिक” फैसलों के लिए जाने जाते हैं और इस बार महंगाई को भी ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।