– प्रतिनिधिमंडल ने लिया मार्गदर्शन, समाजसेवा के कार्यों को गति देने का मिला संदेश
हनुमानगढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री से उनके जयपुर स्थित आवास पर एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह राव, रामस्वरूप भाटी, राकेश सोनी, योगेश चौहान, विशाल दादरवाल, उनकी धर्मपत्नी सोनिया तथा राजेंद्र सोनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान प्रदेश के सामाजिक सरोकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव से प्रेरणा लेते हुए उनसे समाजहित और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने गहलोत का अभिनंदन करते हुए प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी उन्हें दी। गहलोत ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की तथा समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों को मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने और जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल के सद
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































