दुकान के बाहर मारपीट व अभद्रता का आरोप, जंक्शन थाने में शिकायत

28

– युवक ने कपड़े फाड़ने, गले पर चोट पहुंचाने और महिला से अभद्र इशारे करने का लगाया आरोप
हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर कथित मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संबंध में नई धान मंडी निवासी विरद कुमार सिंगला ने जंक्शन थाना अधिकारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत में विरद कुमार सिंगला ने बताया कि वह 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे जंक्शन थाने से अपनी दुकान नंबर 356, सेक्टर-8, मिनी सचिवालय एवं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित दुकान पर पहुंचे थे। इसके बाद वह और उनके परिवार के सदस्य अपनी दूसरी दुकान से थाने की ओर आ गए। आरोप है कि इसी दौरान विकास झौरड़, सुभाष बलाडा तथा 2-3 अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और उनके पिता राजेश कुमार सिंगला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया।
शिकायत के अनुसार जब विरद कुमार सिंगला ने बीच-बचाव किया तो सभी आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनके गले पर नाखून से चोट पहुंचाई गई तथा उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विकास झौरड़ ने उनकी बहन शालिनी सिंगला के प्रति गलत इशारे किए, जिससे परिवार की महिलाओं को भी मानसिक आघात पहुंचा। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विरद कुमार सिंगला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उक्त घटना से उनके परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की है कि शिकायत में नामजद सभी व्यक्तियों के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
पुलिस को सौंपे गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।