सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है और सनातन ही शिव है—गोपाल सुदामा जी
हनुमानगढ़ टाउन। पवित्र श्रावण (सावन) मास के अवसर पर श्री सनातन धर्म महावीर दल न्यास, हनुमानगढ़ टाउन के पावन तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 16 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुए इस संगीतमय एवं आध्यात्मिक आयोजन के छठे दिन कथा पंडाल शिव भक्ति से सराबोर नजर आया। व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध कथावाचक श्री गोपाल सुदामा जी ने भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, समर्पण और सदाचार का संदेश दिया।कथावाचक ने भगवान गणेश के प्रथम पूज्य देवता बनने का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान गणेश की श्रद्धा, माता-पिता के प्रति समर्पण और विवेक प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने पृथ्वी पर ताड़कासुर के अत्याचार और उसके वध से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। इसके साथ ही भगवान शिव के त्रिपुरारी, पशुपतिनाथ और नीलकंठ नामों की उत्पत्ति एवं उनके पीछे छिपे आध्यात्मिक महत्व को भी समझाया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































