राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को मिली सराहना
फाजिल्का। ‘विकसित भारत@2047’ की संकल्पना को लेकर अखिल भारतीय अंतर बैंक सेमिनार एवं नराकास अध्यक्ष सम्मेलन वर्ष-2026 का आयोजन किया गया। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, बैंकिंग कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग तथा कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में नराकास फाजिल्का को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नराकास फाजिल्का के प्रतिनिधियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान की गई। यह सम्मान फाजिल्का क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन देने वाला है। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली समिति को बधाई दी और भविष्य में भी राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































