संविधान सेना राजस्थान की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी का गठन

24

लवप्रीत सिंह जिला संयोजक, सौरभ चावला सह-संयोजक व विजय निम्बल कोषाध्यक्ष नियुक्त
हनुमानगढ़। संविधान सेना राजस्थान की ओर से हनुमानगढ़ जिले की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन को मजबूत करने तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
संगठन के संस्थापक सुरेंद्र खटीक, प्रदेश संयोजक एवं संस्थापक राजेश भारतीय, सह-संयोजक एडवोकेट कुलदीप ओलाख तथा प्रदेश महासचिव फिरोज खान ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की। नियुक्तियों के तहत लवप्रीत सिंह को जिला संयोजक, सौरभ चावला को जिला सह-संयोजक तथा विजय निम्बल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं शिवा भाट को ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद हिरनावाली को तहसील अध्यक्ष तथा मनीष सुड्डा को नोहर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान सेना राजस्थान का उद्देश्य संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।