पणजी- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने बुधवार को कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का नेतृत्व निर्णायक होता, तो गोवा को देश के बाकी हिस्सों की तरह 1947 में आजादी मिल जाती।
विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि गोवा के साथ हमेशा कांग्रेस ने अन्याय किया है। चाहे आजादी हासिल करने की बात हो या फिर विकास की। उन्होंने कहा कि अगर नेहरू का नेतृत्व निर्णायक होता, तो गोवा भी देश के बाकी हिस्सों की तरह 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त कर लेता। दरअसल, गोवा 19 दिसंबर 1961 को लगभग 450 साल पुराने पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ था। उन्होंने कहा कि काफी संघर्ष के बाद गोवा को आजादी मिली। इसे हासिल करने में काफी समय लगा।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































