ओजोन दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

13

हनुमानगढ़। पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई केझत्वाधानीं ओजोन दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. चन्द्रा गुरनानी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. चन्द्रा गुरनानी ने कहा, “ओजोन परत पृथ्वी का सुरक्षा कवच है, जो हमें सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से बचाती है। आज बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस कवच को नुकसान पहुँच रहा है। पेड़-पौधे लगाकर हम न केवल पर्यावरण को शुद्ध कर सकते हैं, बल्कि ओजोन परत के संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं। हर युवा को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।”
कार्यक्रम में NSS के स्वयंसेवकों (Volunteers) ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में पर्यावरण जागरूकता के स्लोगन लेकर समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन का अस्तित्व बचेगा।
इस खास मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर श्री जितेन्द्र मिड्डा और श्री कवीश मिड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS प्रभारी मुकेश कुमार की देखरेख में हुआ।
इसके साथ ही कॉलेज स्टाफ से श्री महेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, गौरी शंकर, राजवंत कौर, ममता मैम, कल्पना चौधरी सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।