असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती शुरु, 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

746

Rajasthan RPSC Jobs 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु कर दिए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 25 जुलाई बढ़ाकर 31 जुलाई कर गई है। एग्जाम अक्टूबर 2023 में प्रस्तावित है। आयोग ने इसका सिलेबस भी जारी कर दिया है।

चयन प्रक्रिया
1913 पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर होगा। टेस्ट में सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। जिसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को और इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स (इन पदों पर होगी भर्ती)

  • बॉटनी: 70 पद
  • केमेस्ट्री: 81 पद
  • मैथ: 53 पद
  • फिजिक्स: 60 पद
  • जूलॉजी: 64 पद
  • ए.बी.एस.टी: 86 पद
  • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: 71 पद
  • ई.ए.एफ.एम: 70 पद
  • जियोलॉजी: 6 पद
  • लॉ: 25 पद
  • इकोनॉमिक्स: 103 पद
  • इंग्लिश: 153 पद
  • जियोग्राफी: 150 पद
  • हिंदी: 214 पद
  • हिस्ट्री: 177 पद
  • सोशियोलॉजी: 80 पद
  • फिलॉसफी: 11 पद
  • पॉलिटिकल साइंस: 181 पद
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: 45 पद
  • संस्कृत: 76 पद
  • उर्दू: 24 पद
  • पंजाबी: 1 पद
  • लाइब्रेरी साइंस: 1 पद
  • साइकोलॉजी: 10 पद
  • राजस्थानी: 6 पद
  • सिंधी: 3 पद
  • जैनोलॉजी: 1 पद
  • गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट: 1 पद
  • मिलिट्री: 1 पद
  • आर्ट हिस्ट्री: 2 पद
  • म्यूज़ियोलॉजी: 2 पद
  • ड्राइंग और पेंटिंग: 35 पद
  • म्यूजिक: 18 पद
  • एप्लाइड आर्ट: 5 पद
  • पेंटिंग: 5 पद
  • मूर्तिकला: 4 पद
  • म्यूजिक तबला: 2 पद
  • एग्रीकल्चर: 16 पद

ये भी पढ़ें: इंडियन रेलवे में निकली 1000 पदों पर भर्ती, सैलरी 61 हजार, ऐसे करें आवेदन

आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्यता
RPSC द्वारा निकली गई भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास 55% के साथ एमए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं उनका UGC NET या CSIR NET क्लियर किया हुआ होना जरूरी है।

ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।

इसके अलावा किसी भी प्रकार के सूचना या स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर संपर्क किया जा सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।