दिल्ली के अलीपुर इलाके में बड़ा हादसा, 5 की मौत, 9 से अधिक घायल, 25 लोगों के फंसे होने की आशंका

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

0
310

दिल्ली (Delhi) के अलीपुर इलाके (Alipur wall collapse) में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी गई। अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आंशका है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 10 लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मौके पर पुलिस और फायर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये गोदाम अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। लिखित में शिकायत मिलने के बावजूद डीएम और एसडीएम कार्यालय निर्माण कार्यों को नहीं रोक रहा था। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,

खबर आगे जल्द अपडेट होगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now