World Health Day 2018: जानिए किस उम्र में कौन-सा हेल्थ चेकअप जरूरी

0
452

लाइफस्टाइल डेस्क: विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाता है। इस साल WHO ने स्वास्थ्य दिवस की थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज रखा है।

किस उम्र में कौन-सी जांच कराना जरूरी
आज स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हम आपको यहां बता रहे हैं कि किस उम्र में कौन सी जांच जरूरी है, ये जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बदलती लाइफस्टाइल में आजकल हम उन सभी चीजों का सेवन नहीं कर पाते जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सोना और दो टाइम का भोजन करना जरूरी नहीं है। इसके अलावा भी हमारे शरीर के लिए जरूरी है। जियमें नियमित रूप से सैर करना, व्यायाम करना आदि शामिल है।

20 साल की उम्र- हर साल ब्लड प्रेशर, हाइट और वजन की जांच। साल में एक बार आंखों और दांतों की जांच। हर दो साल में एसटीडी और एचआईवी की स्क्रीनिंग। पांच साल में कोलेस्ट्रॉल की जांच।

30 साल की उम्र- उपरोक्त के अलावा ये जांच, डाइबिटीज, थायराइड डिसीज, एनिमिया और लिवर की समस्या के लिए खून की जांच। साल में एक बार कोरोनरी हार्ट डिसीज के लिए जांच।

40 साल की उम्र- ऊपर की जांचों के अलावा, हर पांच साल में एक बार कार्डियोवस्कुलर इवेल्युएशन। साल में एक बार प्रोस्टेट कैंसर के लिए जांच।

50 साल की उम्र- ऊपर की जांचों के अलावा, हर साल एक बार टाइप टू डाइबिटीज की जांच। हर साल आंख और कान की जांच। हर साल डिप्रेशन के लिए जांच। साल में एक बार लिपिड (वसा) डिसऑर्डर की जांच।

60 की उम्र- ऊपर की जांचों के अलावा, ओस्टियोपोरोसिस के लिए सालाना स्क्रीनिंग। डिमेंशिया और अल्जाइमर के लिए सालाना जांच।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें