Video: 25 साल के युवक को समूचा निगल गया अजगर

25 वर्षीय युवक को समूचा निगल गया अजगर

0
1744

इंडोनेशिया के रहने वाले एक शख्स को करीब 24 फीट लंबे अजगर (पाइथन) के पेट से निकाला गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अकबर सालुबिरो नाम का शख्स सुलावेसी के द्वीप पर फसल काटने गया था। 25 वर्षीय ये शख्स 26 मार्च से लापता था।

Tribunsulbar.com के मुताबिक, जब युवक की तलाश की गई तो उसके गार्डन के पास एक अजगर पाया गया। उसके पेट पर 25 वर्षीय युवक के जूतों की झलक साफ नजर आ रही थी। इसके बाद गांव वालों ने सांप के पेट को काटकर युवक के शव को बाहर निकाला।

अकबर के पड़ोसी ने कहा कि वह फसल काटने के लिए निकला था, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोग उसकी तलाश में जुट गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा और शेयर किया जा रहा है।

 

इन लिंक को किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)