ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर RBI का बड़ा फैसला, पैसे भेजने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

0
406

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम आदमी को राहत देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। आसान भाषा में इसका मतलब समझें तो किसी बड़ी राशि का ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन से हैं। यह सुविधा RBI 1 जून से शुरू कर रहा है।

फिलहाल आरटीजीएस के जरिए शाम 4.30 बजे तक ही मनी ट्रांसफर की सुविधा है। आरबीआई ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

क्या है RTGS 
आरटीजीएस सिस्टम के तहत मनी ट्रांसफर का काम तुरंत होता है। आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि को ट्रांसफर करने के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है। हालांकि रविवार और छुट्टी वाले दिनों में RTGS सर्विस उपलब्ध नहीं होती। इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

आरटीजीएस के अलावा, पैसे एक खाते से दूसरे खाते में भेजने का एक अन्य लोकप्रिय माध्यम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) है। इसमें हस्तांतरण के लिए न्यूनतम और अधिकतम पैसे की सीमा नहीं है। जबकि दूसरा  IMPS यानी इमीडिएट पेमेंट सर्विस है।

एनईएफटी में ट्रांसफर के लिए न्यूनतम और अधिकतम पैसे की सीमा नहीं है। बैंकों में NEFT के लिए फंड सेटलमेंट साइकिल आमतौर पर कामकाजी दिनों में 11 घंटे (सुबह 8 से शाम 7 बजे तक) का और शनिवार को 5 घंटे (सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक) का होता है। अब अगर आप भी RTGS का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए 1 जून से बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
सोनिया-राहुल पर कमाल की कॉमेडी करता है ये खिलौने वाला, जरूर देखें ये Video
‘राम’ नाम नहीं लेने पर विदेशी युवक को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार
कनॉट प्लेस पर डॉक्टर से धर्म पूछकर जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे
Oppo ने लॉन्च किया हाईब्रिड जूम के साथ Reno 10X, यहां जानिए कीमत और फीचर्स

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं