किसने दहलाया श्रीलंका को, राष्ट्रपति ने पूरे देश में इमरजेंसी का किया ऐलान, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ?

17723
175930

कोलंबो: रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए नौ बम धमाकों ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। खबर है कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने सोमवार आधी रात से पूरे देश में इमरजेंसी लागू करने का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका पुलिस को कोलंबो के मुख्य बस स्टैंड पर 87 बम डेटोनेटर्स मिले हैं।

अब तक के सबसे विध्वंसक सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 290 के पार पहुंच गई है। हमले में 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। श्रीलंकाई पुलिस अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इधर सोमवार सुबह कोलंबो एयरपोर्ट के पास एक और बम बरामद हुआ है। इसे सुरक्षाबलों ने समय रहते डिफ्यूज कर दिया।

जानकारी ये भी मिली है कि इस धमाकों के पीछे श्रीलंकाई नागरिक ही थे। लेकिन अभी इस बात की पुष्ठि नहीं हुई है।श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री राजिता सेनारत्ने ने कहा कि देश में ईस्टर के दिन हुए भीषण विस्फोटों के पीछे ‘नेशनल तोहिद जमात’ संगठन का हाथ होने की आशंका है।

माना जाता है कि सभी आत्मघाती हमलावर श्रीलंका के ही नागरिक थे। भारतीय तटरक्षक बल श्रीलंका से लगती सीमा पर हाई अलर्ट पर है। श्रीलंका को दहलाने वाले हमलावरों को भारत में किसी भी तरह के हमलों को अंजाम देने से रोकने के लिए जहाजों और मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट डोर्नियर की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें:
रियलमी 3 प्रो भारत में 13,999 रूपये में लॉन्च, ये है खास फीचर्स और चर्चा में आने का कारण
सलमान खान की फिल्म भारत मीडिल क्लास बूढ़े की रंगीन कहानी है, जरा देखिए ये जबरदस्त ट्रेलर
श्रीलंका: मृतक संख्या 290 के पार पहुंची, छह फीट लंबे पाइप में मिला बम
चुनावी माहौल में मुंह से निकला ‘चौकीदार चोर है’: राहुल गांधी ने दी सफाई
यहां 4000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 86100 होगी सैलरी
शर्मनाक: रेप करने से रोका तो, मां के सामने बेटी को तेजाब से नहलाया, स्थिति नाजुक

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here