Happy Birthday Rekha: बॉडी शेमिंग से बचने के लिए रेखा ने कई महीनों तक किया ऐसा काम, इंडस्ट्री हुई परेशान

0
106

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का आज 69वां जन्मदिन (Happy Birthday Rekha) है। रेखा 69 साल की उम्र में भी है 40 साल की ही लगती हैं। अपने 40 साल के करियर में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रेखा कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती थी ऐसा खबरें हम कई बार पढ़ चुके हैं लेकिन क्या आपको पता है रेखा को बॉलीवुड में बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

आप सोचेंगे कैसे, रेखा तो 60 की उम्र में भी 40 की लगती है लेकिन रेखा के साथ बॉडी शेमिंग हुई है। इसका खुलासा खुद रेखा ने किया। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने खुलासा किया था कि उनके वजन की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पांव जमाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

एक्ट्रेस ने बताया था कि इसके बाद उन्होंने अपने लुक्स पर काम करने का फैसला कर लिया था और इसके चलते उन्होने गलत तरीका तक अपना लिया था। रेखा ने बताया था कि अपने लुक्स को निखारने के लिए वे महीनों तक इलायची दूध और पॉपकॉर्न डाइट पर ही रहीं। उन्होंने कहा था कि परफेक्ट बॉडी पाने की चाह में भूखी रहती थीं।

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ प्रमोशन से Shehnaaz Gill हुई हॉस्पिटल में भर्ती, VideoViral

रेखा ने इंटरव्यू में आगे खुलासा किया था कि वास्तव में जंक फूड और चॉकलेट से छुटकारा पाने में उन्हें ढाई साल लग गए थे। क्योंकि ये उनके फेवरेट थे। रेखा ने बताया कि 1978 में फिल्म ‘घर’ रिलीज हुई, तब तक लोगों को उनकी बदली काया देखकर लगा कि ये सब रातोंरात हुआ है, लेकिन ये रातों-रात नहीं हुआ था इसमें मुझे लगभग ढाई साल लगे थे।

ये भी पढ़ें: 5 साल बाद श्रीदेवी की मौत का सच आया सामने, देखिए ये तस्वीरें

180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
बता दें कि कि रेखा का असली नाम भानूरेखा गणेशन हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 1958 में रेखा ने फिल्म Inti Guttu में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें से कई हिट फिल्में रहीं हैं।

अगर आपको ये खबर पसंद आई तो जरुर शेयर कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।