भक्ति रस में डूबी संध्या, राधा नाम प्रभात फेरी संघ ने किए मधुर भजन प्रस्तुत
हनुमानगढ़ टाउन स्थित फाटक गौशाला में हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस संध्या का आयोजन श्री राधा नाम प्रभात फेरी संघ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें भक्ति रस से सराबोर भजनों ने सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गौभक्तों और श्रद्धालुजनों को एक आध्यात्मिक माहौल देने और तीज के पर्व को भक्ति भाव से मनाने के उद्देश्य से किया गया। भजन संध्या में बाल भजन गायक माधव मिड्ढा, जिया मिड्ढा वओम सोनी और अमित बंसल ने अपनी मधुर आवाज़ में हरि भजनों की अमृत वर्षा की। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज सुनाई दी। संगीत संयोजन की जिम्मेदारी प्रदीप शर्मा, सोनू और संजू ने संभाली, जिनकी धुनों ने संध्या को और भी प्रभावशाली बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राधा नाम प्रभात फेरी संघ के सक्रिय सदस्यों कृष्ण मिड्ढा, हैप्पी बत्रा, राकेश कुक्कड़, प्रशांत छाबड़ा, रोबिन आहूजा, राकेश सेतिया और प्रीति मिड्ढा का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को एक आध्यात्मिक उत्सव का स्वरूप दिया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । छोटे छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक राधा कृष्ण की झांकियो के साथ नृत्य लिया । अन्य में गोशाला मि मैनेजर प्रिया ग्रेवाल ने आये हुए श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































