19 जनवरी को हनुमानगढ़ में संयुक्त ट्रेड यूनियन-किसान संगठनों की विशाल जनसभा

159

– चार लेबर कानून, मनरेगा बदलाव, एमएसपी व भूमि अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन का आह्वान
हनुमानगढ़। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू), अखिल भारतीय किसान सभा तथा ग्रामीण खेत एवं मनरेगा मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त आह्वान पर आगामी 19 जनवरी 2026 को हनुमानगढ़ में एक विशाल जनसभा एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को हनुमानगढ़ में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक-किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में 19 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया गया।
बैठक में पूर्व विधायक बलवान पूनिया, रामेश्वर वर्मा, सीटू जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह तथा शेर सिंह शाक्य ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कानूनों को मजदूर-विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि नए श्रम कानूनों से मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा, यूनियन बनाने का अधिकार और सामाजिक सुरक्षा कमजोर हुई है, जिससे देश के करोड़ों श्रमिकों का भविष्य संकट में पड़ गया है।
इसके साथ ही मनरेगा योजना को लेकर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। वक्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर “जी राम जी” रखने के प्रस्ताव को योजना की मूल भावना के खिलाफ बताया और कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों, खेत मजदूरों और बेरोजगारों के लिए जीवनरेखा है, इसके साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।