गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगरकीर्तन का आयोजन

165

हनुमानगढ़। बुधवार को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक विशाल नगरकीर्तन का आयोजन किया गया। नगरकीर्तन गुरूद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया, जिसे शहरभर में भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और गुरुद्वारा सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नगरकीर्तन की शुरुआत गुरूद्वारा साहिब से हुई, जहां गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान नक्षत्र सिंह ज्वालासिंह वाला और पूर्व प्रधान इन्द्र सिंह मक्कासर ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। अरदास के बाद सेवादारों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात नगरकीर्तन विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहरभर में निकला, जहां हर स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और भण्डारे लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। नगरकीर्तन में शामिल भक्ति रचनाएं और शबद कीर्तन ने माहौल को और भी अधिक भव्य बना दिया।
नगरकीर्तन के मार्ग पर धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण था। विभिन्न स्थानों पर सेवादारों द्वारा जगह-जगह लंगर और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। शहरवासियों ने नगरकीर्तन का अभूतपूर्व स्वागत किया और इस आयोजन को धर्म और भाईचारे की मिसाल के रूप में देखा।
हैड़ ग्रंथी प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 1 जनवरी को टाउन और जंक्शन दोनों गुरूद्वारों में एक साथ किया जाएगा। इसके बाद एक विशाल समागम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुरू गोबिन्द सिंह जी के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा की जाएगी।
नगरकीर्तन के आयोजन में गुरूद्वारा मैनेजर राजेन्द्र सिंह, रूट पायलट जोगेन्द्र सिंह मठाडू, सुखमन्द्र सिंह,  कर्मजीत सिंह, बलकरण सिंह, दयाल सिंह संधू, दरबारा सिंह सहित अन्य प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने नगरकीर्तन की सभी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया और इसे अत्यधिक श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न कराया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।