आम आदमी पार्टी का जन संवाद सम्मेलन का आयोजन

0
154

हनुमानगढ़। आम आदमी पार्टी का जन संवाद सम्मेलन का आयोजन जंक्शन व्यापार मण्डल में आयोजित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल, विशिष्ट अतिथि सहप्रभारी व विधायक अमनदीप मुसाफिर, प्रदेश महासचिव विश्वेन्द्र सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव तय्यब खान, महिला प्रदेशाध्यक्ष गायत्री बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष मक्कासर, युवा विंग प्रदेशाध्यक्ष अनुराग बराड़, प्रदेश सचिव आशीष गौतम, प्रदेश संयुक्त सचिव सद्दाम हुसैन, किसान विंग के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह बराड़, युवा जिलाध्यक्ष अपारजोत बराड़, रायसाहब मेहरड़ा, अल्पसंख्यक विंग के जिलाध्यक्ष अकबर खां थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी नेता इमामदीन भाटी ने की। कार्यकर्ताओं ने इमामदीन भाटी के नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व का 151 किलो की भव्य माला से स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस और बीजेपी के खोखले वादों और दावों से त्रस्त हो चुकी है, इसलिए इस बार जनता ने भी बदलाव का मन बना लिया है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की वसुंधरा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार को भी देखा है और वर्तमान की गहलोत सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार और महिला पर हो रहे संगीन अपराधों को भी देखा है। जनता बीजेपी शासित मणिपुर के हालातों को भूली नहीं है, जनता ये भी देख रही है कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काम करने से रोकने के लिए कितने हथकंडे अपना रही है।

इसलिए जनता ने अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि टिकट को लेकर अन्य दलों के नेता भी पार्टी के संपर्क में हैं। लेकिन, पार्टी टिकट सिर्फ उन लोगों को देगी जिनकी विचारधारा जनहित से जुड़ी हो, जिनका मकसद समाज में और राजनीति में बदलाव लाने का होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष इमामदीन भाटी ने कहा कि हनुमानगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। हनुमानगढ़ की राजनीति को दो परिवारों ने अपनी पपोती समझ लिया है। उन्होने कहा कि इस बार जनता बदलाव का मुड़ बना चुकी है और हनुमानगढ़ में बदलाव की आंधी चल चुकी है। उन्होने कहा कि एक आम नागरिक अरविन्द केजरीवाल ने जमीन से उठकर आम नागरिकों के हितों व अधिकारों के लिए इस पार्टी का निर्माण किया है। कांग्रेस बीजेपी ने राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया है। कांग्रेस बीजेपी के पास कार्यकर्ताओं की फौज बेशक है लेकिन हमारे साथ जनता है। देश में ईडी, सीबीआई और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 25 अगस्त तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है। 22 अगस्त को दिल्ली में महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ राजस्थान अध्यक्ष की बैठक होगी। राजस्थान आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिस्ट सौंपी जाएगी। 25 अगस्त तक प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशियों की सूची जारी होने की खबर से बीजेपी- कांग्रेस में खलबली मची हुई है। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।