गणेश महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धा-भक्ति में डूबा बालाजी मंदिर परिसर

25

पूजा-अर्चना और आरती में उमड़े श्रद्धालु, 24 को भंडारा और 25 सितम्बर को शोभायात्रा
हनुमानगढ़। जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को 17वें गणेश महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वर्णकार समाज समिति, मराठा मंडल एवं जनसहयोग से आयोजित महोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा।
पंडित विजय कुमार शर्मा के सान्निध्य में सुबह यजमान ओमप्रकाश जांगिड़, संतोष देवी, राकेश जांगिड़, पूर्णिमा जांगिड़, अजय जांगिड़, शेरांश जांगिड़, ख्याती जांगिड़ ने सपरिवार भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद विधिवत आरती की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
समिति संरक्षक सुरेन्द्र सोनी ने बताया कि गणेश महोत्सव समाज की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।