5-डे बैंकिंग और बकाया मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तेज

24

हनुमानगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के केंद्रीय आह्वान पर आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति और हड़ताल की तैयारियों को लेकर आज हनुमानगढ़ में यूएफबीयू की एक महत्वपूर्ण बैठक ‘जिमी जूस बार एंड आइसक्रीम’ पर आयोजित की गई। इस बैठक में हनुमानगढ़ जिले के सभी प्रमुख बैंकों के यूनियन पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 11 सितंबर 2026 को आयोजित हड़ताल की अभूतपूर्व सफलता के बावजूद भारतीय बैंक संघ (IBA) और वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS) द्वारा 5-डे बैंकिंग (सप्ताह में 5 दिन कार्य) लागू करने तथा अन्य शेष मुद्दों के समाधान के प्रति कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इसके विरोध में यूएफबीयू ने अपने आंदोलन को और अधिक तीव्र करने का निर्णय लिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।