ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर’

41

’-पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक, नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का किया आह्वान’
हनुमानगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग राजस्थान की ओर से सोमवार को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन से और अधिक मजबूती से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा नए युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश ओबीसी विभाग अध्यक्ष हरसहाय यादव, जोनल प्रभारी रोहिताश बेदी, प्रभारी राजकुमार, अमित कडवासरा, चंदन ठाकुर, राजेंद्र सैन, सागर मावर, ललित तूनवाल एवं ताराचंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष मनमोहन सोनी ने कहा कि यह बैठक केवल आगामी चुनावों की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन के साथ मजबूती से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता से बनती है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्धारित करने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को संगठन तक पहुंचाना आवश्यक है।
प्रदेश महामंत्री गुरदीप सिंह चहल ने कहा कि ओबीसी समाज देश और प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। समाज से जुड़े शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर, छोटे व्यापारियों तथा किसानों के मुद्दों को कांग्रेस संगठन द्वारा मजबूती से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।