राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

37

– नरसी कुलरिया सुथार को राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर भाजपा के प्रति जताया रोष
हनुमानगढ़। जांगिड़ सुथार समाज की ओर से रविवार को जंक्शन स्थित जांगिड़-सुथार धर्मशाला में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के युवाओं की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि समाज की आवाज विभिन्न मंचों पर प्रभावी रूप से उठाई जा सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर हीरालाल जांगिड़, सुनील सुथार एडवोकेट, रामेश्वर सुथार, अशोक मोटियार, महावीर जांगिड़, इंद्रजीत सुथार, नितिन लदोइया एवं सुमित मायल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज की उन्नति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज का विकास तभी संभव है जब युवा नेतृत्व आगे आए और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रभावी भागीदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर समाज के हितों की रक्षा करने तथा शिक्षा, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।