कम्बोज समाज महासमिति की साधारण सभा में नई कार्यकारिणी का गठन

122

-सामाजिक एकता, शिक्षा व समाज उत्थान पर वक्ताओं ने दिया विशेष जोर
हनुमानगढ़। कम्बोज समाज महासमिति, हनुमानगढ़ की साधारण सभा का आयोजन गुरुद्वारा साहिब, प्रेमनगर (हनुमानगढ़ टाउन) में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति में गत कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
सभा की शुरुआत में संचालन के लिए सरदार बलदेव सिंह रतनपाल को सभापति के रूप में चयनित किया गया। इसके पश्चात संगठन के विभिन्न पदों पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सरदार रविन्द्र पाल सिंह मुत्ती को अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. अमृतपाल सिंह एवं सरदार हिम्मत सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। हरविन्द्र सिंह कौड़ा को सचिव तथा गजेन्द्र सिंह नंदा को उपसचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा सरदार जगदीश सिंह मुत्ती को कोषाध्यक्ष, बलविन्द्र सिंह को लीगल एडवाइजर तथा बलविन्द्र सिंह मुत्ती एवं सरदार अमृतपाल सिंह को प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया।
इससे पूर्व सभा में अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह मुत्ती द्वारा गत दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों का विस्तार से विवरण रखते हुए समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी से और अधिक सक्रियता की अपेक्षा जताई।
सभा के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कम्बोज समाज के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। शिक्षाविद् सरदार गुरदयाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपूर सिंह कौड़ा, डॉ अमृतपाल सिंह, आत्मा सिंह नंदा, डॉ. हरविन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह खिण्डा, रामनिवास कम्बोज, मेहर सिंह संगरिया, श्रंगारा सिंह, पंकज कम्बोज, बलविन्द्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में योगदान दें। साथ ही समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।