विधायक गणेशराज बंसल बोले—नगर परिषद में बनेगा जनता का बोर्ड, विकास को मिलेगी गति
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 04 में टीम गणेशराज बंसल के प्रत्याशी गगन मान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक गणेशराज बंसल ने किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्डवासियों ने गगन मान के समर्थन में उत्साह दिखाते हुए उन्हें भारी जनसमर्थन देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में टीम गणेशराज बंसल के समर्थक एवं वार्डवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि नगर परिषद में इस बार जनता का बोर्ड बनेगा और शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता विकास और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर जागरूक है तथा चुनाव में जनता अपने विवेक से निर्णय लेगी। उन्होंने वार्डवासियों से टीम गणेशराज बंसल के प्रत्याशी गगन मान के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
प्रत्याशी गगन मान ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिल रहा जनसमर्थन उनके लिए उत्साह के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पार्क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































